फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Train seats are full even before summer holidays

यात्रीगण ध्यान दें: गर्मी की छुट्टियों से पहले ही ट्रेनों में सीटें फुल, वेटिंग 100 के पार; देखकर घूमने निकलें

Mon, 04 May 2026 10:28 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Mon, 04 May 2026 10:28 PM IST
सार

गर्मी की छुट्टियों से पहले ट्रेनों में भारी भीड़ है। प्रमुख रूटों पर कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहे। वैष्णो देवी, शिमला जैसे स्थलों की प्रतीक्षा सूची 100 से ऊपर है।

विज्ञापन
Train seats are full even before summer holidays
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी की छुट्टियां अभी शुरू भी नहीं हुई हैं लेकिन ट्रेनों में अभी से यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। लोगों ने घूमने और घर जाने की योजना पहले ही बना ली है, जिसकी वजह से कई प्रमुख रूटों पर कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। वहीं लोगों की योजना के बीच ट्रेन की सीटें रुकावट बन रहीं हैं। लोगों को लंबी वेटिंग मिल रही है। ट्रेन में सीट नहीं मिलने के कारण कई लोगों ने प्लान कैंसिल करना शुरू कर दिया है। वैष्णो देवी, शिमला और हरिद्वार जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव देखा जा रहा है। इन रूटों पर कई ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 से भी ऊपर पहुंच गई है।

विज्ञापन


यात्री मेघा का कहना है कि जैसे ही टिकट बुकिंग शुरू होती है, कुछ ही मिनटों में सीटें भर जाती हैं। पहले से योजना न बनाने वाले लोगों को अब काफी परेशानी हो रही है। कई यात्री मजबूरी में वेटिंग टिकट लेकर सफर करने की सोच रहे हैं, जबकि कुछ को डर है कि टिकट कन्फर्म ही नहीं होगा।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों और ऑनलाइन बुकिंग दोनों जगहों पर टिकट के लिए मारामारी चल रही है। खासकर जम्मू, शिमला और पहाड़ी पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटें सबसे पहले फुल हो रही हैं। इसके अलावा राजस्थान, मध्यप्रदेश, मुंबई, गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भी सीटों की भारी कमी देखी जा रही है। कई ट्रेनों में कन्फर्म टिकट मिलना लगभग नामुमकिन हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed