फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Train operations will change starting today; check the status before heading to the station.

Faridabad News: आज से बदल जाएगा ट्रेनों का संचालन, स्टेशन जाने से पहले जांच लें स्थिति

Tue, 01 Sep 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Train operations will change starting today; check the status before heading to the station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को एक सितंबर से ट्रेन पकड़ने से पहले कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के चलते 15 अक्तूबर तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। इस दौरान आठ ईएमयू रद्द रहेंगी, जबकि कई एक्सप्रेस ट्रेनों का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा। ऐसे में बिना जानकारी के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।


स्टेशन निकलने से पहले जांच लें ट्रेन चल रही है या नहीं

एक सितंबर से 15 अक्तूबर तक 64908 शकूरबस्ती-बल्लभगढ़, 64071 बल्लभगढ़-शकूरबस्ती, 64052 गाजियाबाद-पलवल, 64015 पलवल-शकूरबस्ती, 64078 नई दिल्ली-पलवल, 64057 पलवल-गाजियाबाद, 64012 शकूरबस्ती-पलवल और 64013 पलवल-शकूरबस्ती ईएमयू रद्द रहेंगी। दैनिक यात्रियों को इन ट्रेनों पर निर्भर रहने के बजाय पहले वैकल्पिक ट्रेन या परिवहन की जानकारी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed