फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic stopped at Badarpur border, people walking

बदरपुर बॉर्डर पर वाहनों का आवागमन बंद, पैदल जा रहे लोग

Tue, 20 Apr 2021 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Traffic stopped at Badarpur border, people walking
फरीदाबाद। दिल्ली में लॉकडाउन के बाद वाहनों का तो आवागमन बंद कर दिया गया, लेकिन मजदूरों का पलायन शुरू हो गया है। स्थिति यह है कि बदरपुर बॉर्डर पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही है। वहीं दिल्ली से लोग पैदल ही बॉर्डर पार कर रहे हैं। वे यहां पर आने के बाद अपने घरों को जाने के लिए वाहनों का प्रबंध कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी को लेकर दिल्ली में एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया गया है। इस कारण दिल्ली की सीमा पर लगते सभी बॉर्डर पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। केवल जरूरी काम पर जा रहे लोगों को ही जांच के बाद दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है। बदरपुर बॉर्डर पर सोमवार रात दस बजे से वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। दिल्ली से फरीदाबाद की तरफ आने वाले वाहनों को भी नही आने दिया जा रहा है। फरीदाबाद से दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस व सीआरपीएफ के जवान बॉर्डर पर तैनात हैं। यह दो लेयर की जांच प्रणाली रखी गई है। बैरिकेडिंग की जांच के बाद सुरक्षाकर्मी वाहन चालक से दिल्ली में प्रवेश करने का कारण पूछ रहे हैं। संतोषजनक जवाब मिलने व उसका प्रमाण देखने के बाद ही उन्हें जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बॉर्डर पर थाना सराय पुलिस भी अपनी व्यवस्था संभाले हुए है। यहां वाहनों को एकत्रित नही होने दिया जा रहा है। जिन वाहन चालकों को दिल्ली में प्रवेश नही मिल रहा उन्हें फरीदाबाद पुलिस तुरंत प्रभाव से वापिस भेज देती है। लोग बहस के लिए ज्यादा समय न खराब करें इसके लिए पुलिसकर्मी उन्हें ज्यादा देर तक रुकने ही नही दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सराय प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि दिल्ली में लॉक डाउन की घोषणा के बाद से बॉर्डर पर ज्यादा ध्यान देना पड़ रहा है। लोग दिल्ली से पैदल आ रहे हैं। बॉर्डर पर एकत्रित होने से महामारी के फैलने का डर है, इसलिए उन्हें रुकने नही दिया जा रहा है। वाहन चालकों को समझा बुझाकर वापिस भेजा जा रहा है। नाइट कर्फ्यू के दौरान बॉर्डर व उसके आसपास गश्त बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed