{"_id":"68fa7bb4275d58b10b0a93a4","slug":"traffic-signals-at-ajronda-chowk-are-closed-affecting-traffic-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54158-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अजरौंदा चौक पर बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल, यातायात हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अजरौंदा चौक पर बंद पड़े ट्रैफिक सिग्नल, यातायात हो रहा प्रभावित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के अजरौंदा चौक पर लगे ट्रैफिक सिग्नल बंद पड़े हैं। ये सिग्नल बार-बार खराब हो जाते हैं। इसकी वजह से यातायात प्रभावित हो रहा है। कभी-कभी इस चौक पर जाम जैसे हालात बन जाते हैं। सिग्नल बंद होने से वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
इस चौक पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों में से कई बंद पड़े हैं। वाहन चालकों ने बताया कि सिग्नल बंद होने की वजह से काफी परेशानी होती है। कई बार वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार यातायात कर्मियों से की है, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। वहीं यातायात कर्मचारियों का कहना है कि बंद सिग्नलों को जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।