फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic police issued over 60,000 challans in June.

Faridabad News: ट्रैफिक पुलिस ने जून में काटे 60 हजार से अधिक चालान

Tue, 07 Jul 2026 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Traffic police issued over 60,000 challans in June.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




फरीदाबाद। वाहन नंबर प्लेट के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने जून में सख्त कार्रवाई की। एक से 30 जून 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने मानक के अनुरूप नंबर प्लेट नहीं लगाने और बिना नंबर प्लेट चलने वाले वाहनों के चालान किए।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, एक माह में 2,350 वाहनों के चालान नंबर प्लेट तय पैटर्न के अनुसार नहीं होने पर किए गए। वहीं, 1,835 वाहनों के चालान बिना नंबर प्लेट के चलने पर किए गए। इस तरह केवल नंबर प्लेट नियमों के उल्लंघन में कुल 4,185 चालान काटे गए।
विज्ञापन



इसके अलावा जून में ट्रैफिक पुलिस ने विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर कुल 60,226 चालान किए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नंबर प्लेट वाहन की पहचान का महत्वपूर्ण माध्यम है। नियमों के अनुसार नंबर प्लेट न होने या गलत तरीके से लगी होने से वाहन की पहचान में परेशानी होती है और अपराध नियंत्रण में भी बाधा आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीसीपी ट्रैफिक जयबीर सिंह ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों पर निर्धारित मानकों के अनुसार नंबर प्लेट लगाएं और यातायात नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed