{"_id":"608d80328ebc3ec5f509e93b","slug":"traffic-police-is-making-people-aware-faridabad-news-noi57987212","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस कर रही लोगों को जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस कर रही लोगों को जागरूक
विज्ञापन
फरीदाबाद। कोरोना बचाव के लिए लोगों को समझाने में ट्रैफिक पुलिस भी पीछे नहीं है। चौराहों पर तैनात पुलिस कर्मी बाइक सवारों को रोककर उन्हें न सिर्फ यातायात का पाठ पढ़ा रहे हैं, बल्कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने व घर जाते ही साबुन से हाथ धोने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने और सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह दे रहे हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों के पास मास्क नहीं है, उन्हें यातायात पुलिस कर्मी मास्क भी उपलब्ध करा रहे हैं।
शनिवार को भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा फरीदाबाद से सोहना की तरफ जाने वाले मार्ग के टी-प्वाइंट पर लोगों को जागरूक किया गया।
सोहना की तरफ जाने वाले मार्ग पर तैनात यातायात पुलिस कर्मी बिना मास्क वाहन चलाने वाले लोगों को रोककर मास्क लगाने के लिए समझाते नजर आए। कर्मचारियों ने वाहन चालकों को रोककर गाड़ी में भी मास्क पहनने की सलाह दी तथा बिना कारण घर से बाहर न निकलने को कहा। लोगों को बताया गया कि सामाजिक दूरी का पालन करें। ऐसे में पुलिस कर्मियों को कुछ बाइक सवारों से उलझना भी पड़ा। ऐसे लोगों के एक-एक हजार रुपये के चालान भी काटे गए। जागरूकता फैलाने वाले यातायात पुलिस कर्मियों का कहना था कि इस कोरोना महामारी में यातायात नियमों का पालन करने से भी ज्यादा कोरोना के बचाव पर ध्यान देना है। मास्क पहनना चाहिए तथा जहां भीड़भाड़ ज्यादा है, वहां जाने से बचना चाहिए। वहीं एक चौराहे पर लोगों को यातायात की ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मियों को देख एक बुजुर्ग ने पानी पिलाकर उनका हौसला बढ़ाया और स्वयं पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।