फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic jams on major city roads due to the Governor's visit.

Faridabad News: राज्यपाल के दौरे के चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर लगा जाम

Tue, 15 Sep 2026 12:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Traffic jams on major city roads due to the Governor's visit.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। सोमवार को राज्यपाल के जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में पहुंचने के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच नीलम चौक, बाटा चौक और जेसी बोस विश्वविद्यालय के आसपास अंडरपास समेत कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जाम के कारण वाहन चालकों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लगा।


बताया गया कि राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के विश्वविद्यालय पहुंचने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात को रोका गया था। इसका असर आसपास के मार्गों पर भी दिखाई दिया। मार्ग बंद होने के कारण वैकल्पिक रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया और जाम की स्थिति बन गई। दोपहर के समय सड़क पर बड़ी संख्या में वाहन होने से स्थिति और गंभीर हो गई। जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed