फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic jam due to heavy vehicles passing through the market

Faridabad News: बाजार से भारी वाहनों के गुजरने से लग रहा जाम

Fri, 09 Jan 2026 12:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jan 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to heavy vehicles passing through the market
दुकानदारी हो रही प्रभावित, ग्राहकों को हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तिगांव। तिगांव की मुख्य मार्केट इन दिनों गंभीर यातायात संकट से जूझ रही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा बाजार क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य जारी है, लेकिन इसी दौरान भारी वाहनों की आवाजाही ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिनभर बड़े ट्रक, डंपर और अन्य भारी वाहन बाजार से होकर गुजर रहे हैं, जिससे बार-बार जाम की स्थिति बन रही है।

स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य अपनी जगह जरूरी है, लेकिन निर्माण के दौरान भारी वाहनों की एंट्री ने बाजार को पूरी तरह जाम कर दिया है। कई बार तो हालात ऐसे हो जाते हैं कि पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है और ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार, सुबह और शाम के समय जब बाजार में भीड़ ज्यादा होती है, उस वक्त भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाई जानी चाहिए। लोगों का सुझाव है कि वैकल्पिक रास्तों से इन वाहनों को निकाला जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके और किसी बड़े हादसे की आशंका भी टाली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस को बाजार में लगने वाले जाम की जानकारी है। सड़क निर्माण कार्य के चलते अस्थायी दिक्कतें आ रही हैं, लेकिन पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोक निर्माण विभाग से समन्वय कर भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे और जरूरत पड़ने पर समय विशेष में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक भी लगाई जाएगी। पुलिस का प्रयास है कि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो और यातायात सुचारू बना रहे। -राजबीर सिंह, थाना प्रभारी तिगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed