फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Traffic flow disrupted due to non-functional traffic signals.

Faridabad News: ट्रैफिक सिग्नल के काम नहीं करने से यातायात व्यवस्था प्रभावित

Mon, 07 Sep 2026 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Traffic flow disrupted due to non-functional traffic signals.
व्यस्त समय में वाहन चालकों को होती है परेशानी, लग जाता है जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के व्यस्त चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल बंद होने से यातायात संचालन प्रभावित हो रहा है। हार्डवेयर चौक, मेट्रो मोड़, बीके चौक और नीलम चौक पर ट्रैफिक सिग्नल के काम नहीं करने के कारण वाहन चालकों को अपनी समझ के अनुसार आगे बढ़ना पड़ रहा है। सुबह और शाम व्यस्त समय में वाहनों की संख्या बढ़ने पर स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो जाती है।

इन चौराहों पर अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों को रोकने और आगे बढ़ाने के लिए सिग्नल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनके अभाव में वाहन एक-दूसरे के बीच से निकलने की कोशिश करते हैं। इससे कई बार वाहनों की कतार लग जाती है और चौराहा पार करने में सामान्य से अधिक समय लगता है। दोपहिया वाहन चालकों को भी भारी वाहनों के बीच रास्ता बनाने में परेशानी होती है। नीलम चौक से बीके चौक जाने वाले रास्ते में ही जिला अस्पताल पड़ता है, ऐसे में इस रोड से एम्बुलेंस का आना-जाना लगा ही रहता है। ट्रैफिक सिग्नल खराब होने के कारण कई बार जाम में एम्बुलेंस भी फंसी रहती है।
विज्ञापन


समस्या का असर केवल वाहन चालकों तक सीमित नहीं है। सड़क पार करने वाले पैदल राहगीरों को भी वाहनों के बीच से रास्ता तलाशना पड़ता है। वाहन चालक नितिन ने बताया कि व्यस्त समय में ट्रैफिक सिग्नल खराब होने से रोजाना जाम की स्थिति बन जाती है। मिनटों की दूरी घंटों में बदल जाती है। वहीं, चालक मनीष ने बताया कि हार्डवेयर चौक और बीके चौक जैसे व्यस्त स्थानों पर सिग्नल व्यवस्था सुचारू रहना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed