फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tourists will get accommodation facilities near Badkhal Lake

Faridabad News: बड़खल झील के पास पर्यटकों को मिलेगी ठहरने की सुविधा

Thu, 09 Jan 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tourists will get accommodation facilities near Badkhal Lake
झील परिसर में बने तीन होटलों का पर्यटन निगम कराएगा जीर्णोद्धार, आधुनिक सुविधाओं से होंगे सुसज्जित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पर्यटन निगम ने बड़खल झील परिसर में बने तीन होटलों के जीर्णोद्धार करने का फैसला लिया है। इसके तहत इन तीनों होटलों के परिसर में सजावट नए सिरे से की जाएगी। यहां इंटीरियर में कुछ बदलाव होंगे और हरियाली बढ़ाई जाएगी। झील के पुनर्स्थापित होने पर यहां पर्यटकों की भीड़ बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। ऐसे में होटलों के अपग्रेड होने पर यहां आने वाले पर्यटकों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। वहीं इससे पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

झील परिसर में बने होटलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को एक उत्कृष्ट अनुभव मिल सकें। पर्यटन विभाग के अधिकारियों के अनुसार जीर्णोद्धार का काम जल्द ही शुरू होगा। इसके लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। झील के आसपास हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने और प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए क्षेत्रीय कारीगरों और श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं, झील और होटलों के पुनरुद्धार की इस योजना से स्थानीय निवासियों और व्यवसायियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। उनका मानना है कि यह पहल न केवल क्षेत्र के सौंदर्य को बढ़ाएगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन



फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के साथ ही पर्यटन निगम ने इस परियोजना को प्राथमिकता में रखा है। अधिकारियों के मुताबिक बड़खल झील परिसर को हरियाणा के प्रमुख पर्यटन स्थलों में बदलने का कार्य छह माह में पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही पर्यटन निगम ने होटलों के जीर्णोद्धार की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2005 से पहले पानी से भरी थी झील
बता दें, कि बड़खल झील वर्ष 2005 से पहले पानी से लबालब थी। लेकिन भूजल दोहन के कारण आज सूखी पड़ी है। पूर्व में यह झील दिल्ली-एनसीआर के लोगों का सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल थी। झील सूखते ही पर्यटकों ने इससे मुंह मोड़ लिया। इसके बाद बड़खल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा ने झील में फिर से पानी भरने के लिए योजना तैयार कराई। सात जून 2015 को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण की घोषणा की। इसके बाद यह प्रोजेक्ट स्मार्ट सिटी में शामिल किया गया। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ वर्ष 2018 में झील के जीर्णोद्धार का काम शुरू किया गया। बड़खल झील तक पाइप बिछा दिए गए हैं। सेक्टर-21ए में सीवर शोधन संयंत्र से हर रोज 10 एमएलडी पानी पांच बीओडी मात्रा तक शोधित कर झील में छोड़ने का दावा किया गया था। सूत्रों के अनुसार, यह अभी 5 एलएमडी तक सीमित होकर रह गया है।




वर्जन
बड़खल झील के साथ ही होटलों का जीर्णाेद्धार किया जाएगा। इसका प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द टेंडर जारी कर काम शुरू किया जाएगा। - यूएस भारद्वाज, महाप्रबंधक, पर्यटन निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed