फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tourism Department sends response to administration regarding illegal mining in the Aravallis.

Faridabad News: अरावली में अवैध खनन के मामले में पर्यटन विभाग ने प्रशासन को भेजा जवाब

Fri, 25 Sep 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tourism Department sends response to administration regarding illegal mining in the Aravallis.
एक दिसंबर को एनजीटी में होगी सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। अरावली के संरक्षित वन क्षेत्र में कथित अवैध खनन और पहाड़ काटने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के नोटिस का पर्यटन विभाग ने जवाब दे दिया है। विभाग ने अपना लिखित जवाब जिला प्रशासन को भेजा है। मामले की अगली सुनवाई एक दिसंबर को होगी।

एनजीटी की प्रधान पीठ ने बड़खल वन क्षेत्र में करीब 25 एकड़ अरावली भूमि पर कथित तौर पर बिना अनुमति पहाड़ काटने और अवैध खनन के मामले में केंद्र व हरियाणा सरकार समेत संबंधित विभागों को नोटिस जारी किया था। आरोप है कि क्षेत्र में मशीनों के जरिए बड़े स्तर पर पहाड़ काटकर करीब 500 टन पत्थर निकालकर बेच दिया गया।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग के अधिकारी हरविंदर सिंह यादव ने बताया कि विभाग की ओर से लिखित जवाब जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। जमीन के खसरा नंबर को लेकर कुछ दुविधा थी, जिसे अब ठीक करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि एनजीटी के आदेश के बाद संबंधित क्षेत्र में काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed