फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Told mother to return after party, son's dead body found in plot in morning

Faridabad News: मां से पार्टी कर लौटने की बात कही थी, सुबह प्लॉट में मिला बेटे का शव

Thu, 13 Apr 2023 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Told mother to return after party, son's dead body found in plot in morning
- बेटे की ईंट-पत्थर से मारकर निर्मम हत्या, दोस्तों पर शक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अनाजमंडी के पास युवक (25) की ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। खून के निशान मैदान में कई जगहों पर मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि युवक को मैदान में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया होगा। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शाम को मां को फोन कर बताया था कि दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहा है।
अपना घर सोसाइटी निवासी सावित्री देवी के एक लड़का और एक लड़की है। बेटी रुचिका की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा शिवम (25) की शादी नहीं हुई थी। पति दिलीप की साल 2019 में मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद से बेटा शिवम सेक्टर 59 स्थित निजी कंपनी में काम कर रहा था। उक्त कंपनी में कोई परेशानी होने की वजह से पिछले तीन दिनों से नई नौकरी ढूंढने जा रहा था। 12 अप्रैल को भी नौकरी ढूंढने के लिए गया था। शाम करीब 7 बजे उनके पास बेटे का फोन आया कि वह दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए जा रहा है। बेटा जब देर रात तक घर नहीं आया तो उन्होंने फोन किया तो फोन बंद था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस का करीब 11 बजे फोन आया कि गुर्जर चौक के पास खाली प्लाॅट में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचीं, जहां उन्होंने शिवम के शव को पहचान लिया। पीड़ित का आरोप है कि दोस्तों ने पुरानी रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

खून से सने ईंट पत्थर मिले
थाना आदर्श नगर प्रभारी कुलदीप ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मृतक शिवम की हत्या ईंट पत्थरों से हमला करके की गई है। उन्होंने बताया कि शव के पास से उनको काफी मात्रा में ईंट-पत्थर मिले हैं, जिन पर खून के निशान हैं। उन सभी को फॉरेंसिक की टीम ने जांच के लिए ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्त को फोन दिलाने के लिए गया था युवक
मृतक शिवम की बहन रुचिका ने बताया कि भाई ने शाम को बताया था कि वह दोस्त को नया फोन दिलाने के लिए जा रहा है। नया फोन फाइनेंस करवाने की बात कही थी, इसलिए वह दोस्तों के साथ गया था। रुचिका ने बताया कि शिवम जिस कंपनी में काम कर रहा था, वहां सैलरी को लेकर कोई अनबन चल रही थी, इसलिए वह चार पांच दिनों से नई नौकरी ढूंढ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed