फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Today vaccination will be done at 50 government centers

मंगलवार को 50 सरकारी केंद्रों पर लगेगा कोरोनारोधी टीका

Mon, 30 Aug 2021 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
Today vaccination will be done at 50 government centers
फरीदाबाद। जिले में बीते दो दिन से कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान स्थगित रहा। टीके की कमी और सरकारी छुट्टी के कारण आमजन को वैक्सीन नहीं लग सकी। हालांकि, सोमवार देर शाम तक स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन के लिए जूझता रहा। देर शाम तक भी गुरुग्राम वेयर हाउस से वैक्सीन स्टॉक नहीं मिल सका। विभाग ने 20 हजार वैक्सीन मिलने के आश्वासन पर टीकाकरण का शेड्यूल पचास केंद्रों पर मंगलवार के लिए जारी किया।
विज्ञापन

जिला स्तर पर टीके की अतिरिक्त खेप मिलने पर एक बार फिर टीकाकरण को बढ़ावा देने का प्रबंध किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 50 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। वहीं, सोमवार को केवल निजी अस्पतालों में ही जारी रहा। कुल 1473 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसमें 1217 युवा वर्ग के लोग रहे। वहीं, 45 वर्ष से अधिक उम्र के 256 लोगों ने सोमवार को निजी केंद्रों पर टीकाकरण कराया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, बीते दो दिन से जिले में टीके की खेप की कमी थी। शनिवार दोपहर में बीके नागरिक अस्पताल में भी लोगों को वैक्सीन नहीं लगाई जा सकी। विभाग के पास टीके का स्टॉक खत्म हो गया। ऐसे में लोगों को लाइन से वापस लौटा दिया गया। रविवार को टीकाकरण स्थगित कर दिया गया। ऐसे में टीका लगवाने पहुंचे लोगों को मायूस ही लौटना पड़ा। यही हाल जन्माष्टमी के अवसर पर सोमवार को भी रहा। लोग टीकाकरण के लिए सरकारी केंद्रों के चक्कर काटते रहे लेकिन टीके की कमी और टीकाकरण का शेड्यूल न होने के कारण जिले में किसी सरकारी केंद्र पर टीकाकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन केंद्रों पर लगवाएं टीका
डीस्पेंसरी-1 से 7, सेक्टर-55, सेक्टर-8, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) मेवला महाराजपुर, नंगला एंक्लेव, प्रतापगढ़, शिव दुर्गा विहार, सेहतपुर, सुभाष कॉलोनी, भारत कॉलोनी, भीम कॉलोनी, एसी नगर, आदर्श नगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र(पीएचसी) पाली, पल्ला, अनंगपुर, धौज, पन्हेड़ा, मोहना, तिंगाव, तिगांव, छांयसा, दयासलपुर, फतेगपुर बिल्लौच, सेक्टर-21 डी दिव्य लोक अरपार्टमेंट, टीएम पल्बिक स्कूल, बीके नागरिक अस्पताल।

जिले में टीके की पर्याप्त खेप होने पर टीकाकरण केंद्र व अभियान को बढ़ावा दिया जा सकता है। मंगलवार को जिले में टीके की उपलब्धता के आधार पर 50 केंद्रों पर टीकाकरण होगा। लोगों से अपील है कि शेड्यूल अनुसार टीकाकरण के लिए आगे आएं।
- डॉ राजेश श्योकंद, नोडल अधिकारी, टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed