{"_id":"69c97860db519333560fb5c4","slug":"today-is-the-last-day-to-apply-under-chirag-yojana-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66169-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चिराग योजना के तहत आवेदन का आज आखिरी दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चिराग योजना के तहत आवेदन का आज आखिरी दिन
विज्ञापन
दाखिले के लिए 19 निजी विद्यालयों में करीब 700 सीटें की गई हैं आरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मुख्यमंत्री हरियाणा समान शिक्षा राहत सहायता एवं अनुदान योजना (चिराग) के तहत जिले के 19 निजी विद्यालयों ने अपनी सीटोंं की जानकारी विभाग के साथ साझा कर दी है। इन विद्यालयों में करीब 700 सीटें इस योजना के तहत आरक्षित की गई हैं। अभिभावक अपने बच्चों के दाखिले के लिए 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के एनबीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहना में सबसे अधिक 347 सीटें हैं, जबकि एसएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल पल्ला नंबर तीन में 68, गंगा पब्लिक स्कूल फरीदाबाद में 34 और सीबीएफ पब्लिक स्कूल में 50 सीटें इस योजना के तहत आरक्षित की गई हैं।
विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इस योजना का लाभ वही छात्र उठा सकते हैं, जिन्होंने सरकारी विद्यालय से पढ़ाई की हो। इसके अलावा छात्र उसी ब्लॉक के विद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं, जहां वे पिछले सत्र में अध्ययन कर रहे थे। हालांकि छात्र दाखिला लेने के लिए एक से अधिक निजी विद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
निजी विद्यालयों को रिक्त सीटों की जानकारी देने के लिए 10 मार्च तक का समय दिया गया था। तय समय तक विद्यालयों ने यह जानकारी विभाग के साथ साझा नहीं की थी। विभाग ने रिक्त सीटों की सूची 24 मार्च को विभाग की वेबसाइट पर अपलोड की थी। इसकी वजह से अभिभावक को परेशानी का सामना कर रहे हैं। उनका कहना है कि आवेदन करने के लिए सीमित समय मिला है।
गौरतलब है कि चिराग योजना के तहत कक्षा छह से 12वीं तक के कमजोर वर्ग के छात्रों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिया जाता है। इन विद्यार्थियों की फीस का भुगतान सरकार द्वारा किया जाता है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को राहत मिलती है। योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया 13 मार्च से चल रही है।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि किसी विद्यालय में उपलब्ध सीटों से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो एक अप्रैल से पांच अप्रैल के बीच ड्रॉ निकाला जाएगा। ड्रॉ की तारीख और समय की सूचना अभिभावकों को पहले ही दे दी जाएगी, ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसके बाद 15 अप्रैल तक दाखिले किए जाएंगे। लकी ड्रॉ के बाद भी दाखिला न लेने की स्थिति में 16 से 30 अप्रैल तक वेटिंग लिस्ट जारी की जाएगी।
-वर्जन
अभिभावकों के पास आवेदन करने लिए आज आखिरी मौका है। इस योजना के माध्यम से विभाग का उद्देश्य अधिक अधिक कमजोर वर्ग के छात्रों को इसका लाभ पहुंचाना है। - बसंत कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी