फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Today is the last day for admission in PG under the first merit list

Faridabad News: पहली मेरिट के तहत पीजी में दाखिले का आज आखिरी दिन

Mon, 04 Aug 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission in PG under the first merit list
कल से शुरू होगी ओपन काउंसलिंग, छात्रों को समय पर रिपोर्टिंग करने की सलाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। पहली मेरिट के तहत सोमवार को दाखिला लेने का अंतिम दिन है। इसके बाद मंगलवार से ओपन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

जिले के कॉलेजों में अब तक कुल 76 छात्र-छात्राएं दाखिला ले चुके हैं। दाखिला प्रक्रिया लगातार जारी है और छात्र अपने मूल दस्तावेज के साथ संबंधित कॉलेजों में रिपोर्ट कर रहे हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-16ए, राजकीय महाविद्यालय खेड़ी गुजरान और राजकीय महाविद्यालय बल्लभगढ़ जैसे संस्थानों में छात्र दाखिला ले रहे हैं।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन की ओर से दाखिले के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर समय रहते रिपोर्टिंग और फीस जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ कोर्सों में सीटें पूरी हो चुकी हैं, जबकि कुछ में अभी भी सीमित सीटें उपलब्ध हैं, जिनके लिए ओपन काउंसलिंग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनिधि ने जानकारी देते हुए बताया कि ओपन काउंसलिंग 5 अगस्त से शुरू होगी। जो छात्र पहली मेरिट में जगह नहीं बना पाए हैं या जिनका दाखिला किसी कारणवश नहीं हो सका, वे ओपन काउंसलिंग के माध्यम से दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि दाखिला प्रक्रिया से संबंधित सभी दिशा-निर्देश और आवश्यक सूचनाएं उच्च शिक्षा विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed