फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Today is the last chance for admission to ITI.

Faridabad News: आईटीआई में दाखिले का आज अंतिम मौका

Tue, 22 Sep 2026 12:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance for admission to ITI.
रिक्त सीटों पर ही मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले की राजकीय आईटीआई में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को अंतिम मौका है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय की ओर से आईटीआई में दोबारा दाखिला प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके तहत रिक्त सीटों पर ही नए विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।


विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, एनसीवीटी और एससीवीटी की सीटों पर दाखिले के लिए नया पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके साथ ही पहले आवेदन कर चुके विद्यार्थियों को भी उपलब्ध सीटों के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। दाखिले के लिए विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना जरूरी होगा। एनआईटी स्थित राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य ने बताया कि केवल वर्तमान में खाली सीटों को ही नए दाखिलों के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। जिन सीटों पर पहले से विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं, उन्हें नए प्रवेश के लिए नहीं खोला जाएगा। आईटीआई प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि दाखिले की प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाए। दाखिले की प्रक्रिया दोबारा शुरू होने से उन विद्यार्थियों को अवसर मिला है, जो पहले चरण में प्रवेश नहीं ले सके थे। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना संबंधित आईटीआई में उपलब्ध सीटों और प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर दाखिला प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed