{"_id":"64e8e3c310eeba67bb0f6f94","slug":"today-is-the-last-chance-for-admission-in-graduate-classes-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-12163-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्नातक कक्षाओं में दाखिला का आज अंतिम अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्नातक कक्षाओं में दाखिला का आज अंतिम अवसर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओपन काउंसलिंग के माध्यम से स्नातक कक्षाओं में दाखिला लेने का शनिवार को अंतिम मौका है। जिले के अधिकतर सरकारी और गैर-सरकारी कॉलेजों में बीएससी मेडिकल और नॉन मेडिकल पाठ्यक्रम में अभी भी कुछ सीटें रिक्त पड़ी हैं। छात्र बची सीटों पर फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद दाखिला ले सकते हैं। दयानंद महिला काॅलेज, डीएवी शताब्दी कॉलेज सहित कई अन्य कॉलेजों में बीएससी मेडिकल व नॉन मेडिकल में जिन छात्राओं ने ओपन काउंसिलिंग के लिए आवेदन किया है। वह फिजिकल वेरिफिकेशन के बाद दाखिला ले सकते हैं।
मालूम हो कि कॉलेजों में स्नातक में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए 25 अगस्त तक पोर्टल खोला गया था। आवेदन के आधार पर 26 अगस्त तक दाखिला ले सकेंगे। वहीं पीजी में दाखिले के लिए पोर्टल बंद कर दिया गया है। बताया रहा है कि अभी भी कुछ कॉलेजों में अंग्रेजी, एम.कॉम और अन्य पाठ्यक्रम में सीटें रिक्त हैं।