फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Today 13 schools will also have vaccination

आज 13 स्कूलों में भी होेगा टीकाकरण

Tue, 07 Sep 2021 07:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
Today 13 schools will also have vaccination
फरीदाबाद। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 48 सरकारी केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। सभी केंद्रों पर टीके की दोनों डोज लगाई गई। इस दौरान कुल 24 हजार 800 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगी। निदेशालय स्तर से जिले में सभी लोगों के टीकाकरण के लिए इस माह की मोहलत दी गई है। तय समय में जिले को टीकाकरण पूरा करना होगा। बुधवार को सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्रों पर टीकाकरण होगा। साथ ही 13 निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण अभियान में तेजी दिखाई है। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण जारी रहा। वहीं, निजी अस्पतालों में लोगों ने वैक्सीन लगाई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, मंगलवार को जिले में 24 हजार 800 लोगों ने कोरोना रोधी टीकाकरण कराया। इनमें से 822 लोगों ने निजी अस्पतालों में और 23978 लोगों ने सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण कराया। जिला टीकाकरण नोडल डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के 19013 लोगों ने व 45 वर्ष से अधिक उम्र के 5743 लोगों ने टीकाकरण कराया। इस दौरान 10 स्वास्थ्य कर्मियों व 34 फ्रंट लाइन वर्कर ने भी टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. राजेश ने बताया कि बुधवार को जिले में टीकाकरण के 49 सरकारी सेशन आयोजित किए जाएंगे। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। इसके अलावा सेक्टर-15 स्थित सामुदायिक केंद्रों पर टीकाकरण होगा। साथ ही 13 निजी अस्पतालों में भी टीकाकरण जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed