फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   To prevent further encroachment in the Aravalli range, a boundary wall will be constructed at Jamai Colony.

Faridabad News: अरावली में दोबारा न हो अतिक्रमण, जमाई कॉलोनी में बनेगी बाउंड्री वॉल

Fri, 03 Jul 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
To prevent further encroachment in the Aravalli range, a boundary wall will be constructed at Jamai Colony.
फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने जमाई कॉलोनी में अतिक्रमण हटाया । संवाद
खाली कराई गई जमीन पर होगा पौधरोपण, हरित क्षेत्र विकसित करने की निगम की योजना
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। अरावली पर्वतमाला में अतिक्रमण को दोबारा पनपने से रोकने के लिए नगर निगम ने नई कार्ययोजना तैयार की है। इसके तहत जमाई कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने के तुरंत बाद खाली कराई गई जमीन की घेराबंदी के लिए बाउंड्री वॉल का निर्माण शुरू कर दिया गया है। निगम का उद्देश्य इस भूमि को सुरक्षित रखते हुए यहां हरित क्षेत्र विकसित करना है।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, बाउंड्री वॉल बनने के बाद खाली कराई गई जमीन पर बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। इससे एक ओर दोबारा अवैध कब्जों पर रोक लगेगी, वहीं दूसरी ओर अरावली के पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। दीवार बनने से लगाए जाने वाले पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उनका रखरखाव भी आसान होगा। निगम के अधिकारियों का कहना है कि पहले भी इस क्षेत्र में अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण समय के साथ दोबारा अवैध निर्माण खड़े हो गए। इसी अनुभव को देखते हुए इस बार अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ भूमि को स्थायी रूप से सुरक्षित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


निगम ने 70 अवैध निर्माणों को किया ध्वस्त

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को भी नगर निगम ने जमाई कॉलोनी में अवैध कब्जों पर तोड़फोड़ अभियान चलाया। निगम ने 70 से अधिक अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच करीब आधा दर्जन जेसीबी मशीनों की मदद से पक्के मकानों, बाउंड्री वॉल, कमरों, शेड और अन्य कच्चे-पक्के ढांचों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। किसी भी प्रकार के विरोध या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

वर्जन

इस अभियान का उद्देश्य केवल अवैध निर्माण हटाना नहीं, बल्कि अरावली क्षेत्र को उसके मूल स्वरूप में वापस लाना है। मानसून के दौरान खाली कराई गई जमीन पर बड़े स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। साथ ही भूमि की फेंसिंग कर नियमित निगरानी भी की जाएगी ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो सके।- गौरव अंतिल, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article