फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   To avoid the hassle of waiting in line, book an appointment through the Triple A app.

Faridabad News: लाइन के झंझट से बचने के लिए ट्रिपल ए एप से लें अपॉइंटमेंट

Mon, 13 Oct 2025 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
To avoid the hassle of waiting in line, book an appointment through the Triple A app.
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में एलईडी स्क्रीन लगाकर किया जा रहा है जागरूक
विज्ञापन

अलग से बनाए गए हैं ओपीडी कार्ड और दवा काउंटर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी तीन नंबर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में मरीजों को ट्रिपल ए एप के बारे में जागरूक करने के लिए ओपीडी में एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। इसमें वीडियो के जरिए मरीजों व तीमारदारों को ट्रिपल ए एप के बारे में बताया जा रहा है। ताकि मरीज घर बैठे डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेकर आसानी से उपचार ले सकें।

मेडिकल कॉलेज में हर रोज 3000 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। मरीजों को ओपीडी स्लिप और डॉक्टर से उपचार लेने में काफी लंबी लाइनों में लगना पड़ता है। इसी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन की ओर से ट्रिपल ए एप शुरू किया गया है। इसमें मरीज घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार अपॉइंटमेंट ले सकता है और सीधा काउंटर पर जाकर ओपीडी कार्ड बनवा सकता है।
विज्ञापन


अलग से बनाए गए हैं काउंटर
ट्रिपल ए एप से अपॉइंटमेंट लेने वाले मरीजों के लिए अलग से ओपीडी कार्ड काउंटर बनाया गया है। वहीं डॉक्टर से उपचार लेने के बाद दवा लेने के लिए भी अलग से दवा काउंटर बनाया गया है। जहां पर ट्रिपल ए एप वाले मरीज आसानी से दवा ले सकते हैं। डीन डॉ. चव्हाण कालिदास दत्तात्रेय का कहना है कि लाइनों के झंझट को खत्म करने के लिए ट्रिपल ए एप शुरू किया गया था, लेकिन जागरूकता नहीं होने की वजह से मरीज इसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। उसी के लिए वीडियो के जरिये मरीज को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed