फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Timings for double-shift schools to change from October 15.

Faridabad News: 15 अक्तूबर से बदलेगा डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय

Sat, 10 Oct 2026 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Timings for double-shift schools to change from October 15.
दूसरी पाली दोपहर 12:40 बजे से, सर्दी में बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए होगी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में सर्दियों के लिए समय में बदलाव किया जाएगा। दोहरी पाली में चलने वाले स्कूलों में दूसरी पाली का समय 15 अक्तूबर से बदल जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी समय-सारिणी के अनुसार स्कूलों में पढ़ाई का समय निर्धारित किया गया है।

जानकारी के अनुसार दोहरी पाली वाले स्कूलों में दूसरी पाली दोपहर 12:40 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। सर्दियों के मौसम को देखते हुए इसमें बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


एकल पाली में चलने वाले स्कूलों का समय 15 नवंबर से बदलेगा। इसके अनुसार स्कूल सुबह 9:30 बजे शुरू होंगे और दोपहर 3:30 बजे छुट्टी होगी। वहीं, दोहरी पाली वाले स्कूलों में पहली पाली सुबह 7:55 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि समय में बदलाव का उद्देश्य सर्दियों के मौसम के अनुसार स्कूलों का संचालन करना है। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को सलाह है कि वे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही स्कूल पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed