फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tickets will also be available from the automatic ticket vending machine at the station.

Faridabad News: स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से भी मिलेगा टिक

Mon, 06 Nov 2023 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Tickets will also be available from the automatic ticket vending machine at the station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को टिकट के लिए किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो उसके लिए बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन को लगा दिया गया है। इससे अब स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को बिना लाइन में लगे आसानी से नकद देकर कुछ सेकेंड में टिकट प्राप्त कर सकते है।




बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से हर रोज करीब 5 हजार से ज्यादा लोग रोजाना दिल्ली, पलवल, मथुरा, आगरा आदि शहरों में अप डाउन करते है। इन यात्रियों को टिकट लेने के लिए घरों से जल्दी निकलना पड़ता है। इसलिए सरकार द्वारा उन यात्रियों की सुविधा के लिए बल्लभगढ़ टिकट काउंटर पर एक ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन को लगा दिया गया है। इस मशीन को चलाने के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी भी लगी हुई है। जोकि स्टेशन पर टिकट लेने के लिए आने वाले यात्रियों से नकद लेकर कुछ ही सेकेंड में टिकट दे देता है। जिससे यात्रियों को न तो कतार में खड़ा होना पड़ता है और न ही घरों से जल्द आना पड़ता है। इस ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन के शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा दैनिक यात्रियों को हुआ है। इस मशीन से सामान्य श्रेणी की टिकट और प्लेटफार्म टिकट आसानी से प्राप्त कर सकते है। यात्री इस मशीन की सहायता से अपने आरक्षित टिकट के पीएनआर की अद्यतन जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। कर्मचारी राकेश ने बताया कि वह यात्रियों से गतंव्य वाला स्टेशन पूछने के बाद तुरंत मशीन से टिकट निकाल कर दे देते है। जिससे काउंटरों पर लाइन नहीं लगती है और यात्रियों को काफी सुविधा हो जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed