फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thursday was the hottest day of the season, with the mercury reaching 46 degrees.

Faridabad News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बृहस्पतिवार, पारा 46 डिग्री दर्ज

Fri, 22 May 2026 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Thursday was the hottest day of the season, with the mercury reaching 46 degrees.
मौसम विभाग ने तीन दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया, लोगों की चिंता और बढ़ी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बृहस्पतिवार को इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिसने लोगों को झुलसाकर रख दिया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई है।



करीब एक सप्ताह से जिले में लगातार तेज गर्मी पड़ रही है। सुबह से ही सूरज की तपिश लोगों को परेशान करने लगती है और दोपहर होते-होते सड़कें सूनी नजर आने लगती हैं। घरों और दफ्तरों में लोग एसी और कूलर के सहारे राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बार 21 मई की गर्मी ने पिछले चार वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले वर्ष इस दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री था, जबकि वर्ष 2024 में 42, वर्ष 2023 में 43 और वर्ष 2022 में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन




भीषण गर्मी का असर बाजारों में भी दिखाई दे रहा है। ओल्ड फरीदाबाद, एनआईटी और बल्लभगढ़ के बाजारों में गन्ने के रस, जूस और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री में भी तेजी आई है। उधर, बीके अस्पताल और अस्थायी अस्पताल में भर्ती मरीजों के हालात भी खराब हैं। मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि अस्पतालों में गर्मी से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अस्थायी अस्पताल में लगे एसी शोपीस बने हुए हैं और काम नहीं कर रहे। टीन कंटेनरों में बने वार्ड दिनभर तपते रहते हैं, जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीज रात में गर्मी से राहत पाने के लिए बाहर निकलकर सोने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed