फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thugs digitally arrested mother for seven hours by imitating DU scientist voice with AI IN faridabad

नया तरीका: AI से DU के वैज्ञानिक की आवाज निकाल मां को 7 घंटे किया डिजिटल अरेस्ट, ठग बोले-जो साहब कहें करते जाओ

Tue, 20 Feb 2024 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 20 Feb 2024 09:23 AM IST
सार

फरीदाबाद से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां ठगों ने एआई से डीयू के वैज्ञानिक की आवाज निकालकर मां को सात घंटे डिजिटल अरेस्ट कर लिया। दुष्कर्म के केस से निकालने की बात कहकर चार लाख रुपये ठग लिए। साइबर ठगों ने 14 खातों से रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Thugs digitally arrested mother for seven hours by imitating DU scientist voice with AI IN faridabad
पीड़ित मां-बेटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद जिले में साइबर ठगी की घटनाएं नहीं घट रहीं। कुसुम नामक महिला को साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट (आभासी रूप से अपह्रत) कर चार लाख रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर उनके बेटे (दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस में वैज्ञानिक) को दुष्कर्म के केस से निकालने की बात कहकर पैसों की मांग की। 
विज्ञापन


साइबर ठग महिला से सुबह 11 बजे से लेकर शाम के छह बजे तक फोन पर बात करके पैसे मांगते रहे। महिला ने आस पड़ोस के लोगों के अलावा दुकानदारों से कर्ज लेकर ठगों के बताए हुए 14 खातों में पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर किए। 
विज्ञापन


देर शाम को जब बेटा घर पहुंचा, तब भी ठग उसकी मां से पैसे वसूल रहे थे। ठगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बेटे की आवाज निकालकर कहा कि जो यह अधिकारी बोल रहे हैं वैसा ही करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श नगर निवासी शुभम कौशिक ने बताया कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में वैज्ञानिक हैं। 17 फरवरी को वह सुबह 10 बजे कॉलेज के लिए रवाना हुए। उस दौरान उनकी मां कुसुम घर पर अकेली थीं। 11 बजे उनकी मां के फोन पर व्हाट्सएप कॉल आई। 

कॉल करने वाले ने अपने आपको सीबीआई दिल्ली का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनका बेटा दुष्कर्म के केस में फंस गया है।  साइबर ठग ने बेटे को बचाने के लिए मां से उसके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने की बात कही। ठग ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक का इस्तेमाल कर बेटे की आवाज बनाकर कहा कि जो यह अधिकारी बोल रहे हैं वैसा ही करें।
 

साइबर ठगों ने महिला को धमकी दी कि इस दौरान यदि उसने कॉल काटी तो उनके बेटे के हाथ और पैर को काट देंगे। दूसरी ओर से उनके बेटे के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। बेटे को परेशानी में देख महिला घबरा गईं। 

डरकर कुसुम ने पड़ोसियों व दुकानदारों से उधार पैसे लेकर ठगों के 14 विभिन्न बैंक खातों में 4 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए। यह सभी पैसे दिल्ली व अजमेर के खातों में जमा हुए हैं। शाम को जब शुभम घर पहुंचे, तब भी ठग उनकी मां के साथ मोबाइल पर संपर्क में थे। थाना साइबर प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed