{"_id":"65944c9fc3583efbd403b1b8","slug":"three-year-old-girl-playing-outside-the-house-was-hit-by-a-three-wheeler-died-faridabad-news-c-1-1-noi1076-1271685-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को थ्री व्हीलर ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को थ्री व्हीलर ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी, नए वर्ष पर घर में पसरा मातम
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। घर के बाहर खेल रही अमृता (3 वर्ष) को लोडिंग थ्री व्हीलर चालक ने एक जनवरी को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौत हो गई। सेक्टर दस थाना पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। नववर्ष पर हादसा होने से घर में मातम पसर गया।
नालंदा बिहार निवासी श्याम कुमार बसई एंक्लेव पार्ट एक सेक्टर 37सी में परिवार के साथ किराये पर रहते हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जनवरी को दोपहर 12:30 बजे छोटी बेटी अमृता घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान परिवार के अन्य लोग भी कुछ दूरी पर थे। पिता का कहना है कि इस दौरान लोडिंग थ्री व्हीलर चालक तेज रफ्तार से आया और बेटी को टक्कर मार दी। पीड़ित के अनुसार बेटी को पास के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, आरोपी चालक मौका पाकर वाहन समेत फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी एसआई सतपाल ने बताया कि हादसे के बाद परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल चले गए। इसी बीच आरोपी वाहन लेकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गली में लगे तीन-चार सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी और स्थानीय लोगों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-- --
सड़क हादसे में युवती घायल, दोस्त पर केस
गुरुग्राम। नया साल मनाने गुरुग्राम आई एक युवती सड़क हादसे में घायल हो गई। युवती अपने दोस्त के साथ गुरुग्राम आई थी। पिता ने दोस्त पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कालकाजी एक्सटेंशन दिल्ली निवासी प्रकाश सिंह ने सेक्टर 53 थाना पुलिस में दी शिकायत में बताया कि बेटी अनन्या सिंह 31 दिसंबर की रात 9:30 बजे अपने दोस्त सिद्धार्थ सिंघल के साथ नए वर्ष की पार्टी करके और किसी अन्य दोस्त का जन्मदिन मनाने निकली थी। रात 12 बजे पत्नी रीटा से बेटी ने व्हाट्एसएप पर मैसेज भी भेजा और बताया कि वो बिल्कुल ठीक है, एक दूसरे को बधाई भी दी। रात भर बेटी से कोई बात नहीं हुई क्योंकि अन्नया ने बताया था कि सुबह ही लौटेगी। पीड़ित ने बताया कि सुबह 8:28 बजे सिद्धार्थ का फोन आया कि उनकी बेटी का हादसा हो गया है और अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने आरोप लगाया हैं कि सिद्धार्थ की लापरवाही से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
-- --
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
गुरुग्राम। मुरादाबाद यूपी निवासी राजू सिंह अशोक विहार फेज तीन में किराये के मकान पर रहता है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल 23 दिसंबर की रात 9:15 बजे स्विग्गी का आर्डर देने के लिए बाइक सेक्टर नौ रोड होते हुए गांव बसई जा रहा था। रास्ते में एक ट्रक चालक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर एक जनवरी को सेक्टर नौ थाना पुलिस ने ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
कड़ी सुरक्षा के बीच एमजी रोड से कार चोरी
पीड़ित क्लब में पार्टी कर रहा था, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम में नववर्ष मनाने आए दिल्ली निवासी एक युवक की कार एमजी रोड से चोरी हो गई। जबकि, 31 दिसंबर की रात एमजी रोड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और जगह-जगह पुलिस के नाके लगे थे। शिकायत पर डीएलएफ थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
लालकुआं बदरपुर-महरौली रोड दिल्ली निवासी बोबिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 31 दिसंबर की रात डीसी सिटी सेंटर गुरुग्राम के मोजी क्लब में आया है। पीड़ित ने बताया कि ब्रेजा कार एमजी रोड के मेट्रो पिलर 110 के पास सर्विस रोड पर खड़ी की थी। पीड़ित का कहना है कि भोर करीब 5: 30 बजे देखा तो मौके पर कार नहीं थी। पीड़ित ने कार की तलाश की लेकिन नहीं मिली। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस एमजी रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
-- -
मोबाइल टावर की बैटरी चोरी
गुरुग्राम। चोर मोबाइल टावर से बैटरी चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। एटा यूपी निवासी प्रवीन कुमार उल्लावास गांव में किराये पर रहता है। पीड़ित जियो कंपनी में नेटवर्किंग इंजीनियर पद पर कार्यरत है। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जियो का एक टावर गोल्फ कोर्स रोड सेक्टर 57 पर लगा है। एक जनवरी को टावर पर लगी दो बैटरी किसी ने चोरी कर लीं। दोनों बैटरी की कीमत करीब 1.5 लाख रुपये थी।