{"_id":"69d2ac8e230501dc9f0674e4","slug":"three-vehicles-collided-due-to-a-car-coming-from-the-wrong-direction-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66702-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गलत दिशा से आ रही कार के कारण तीन वाहन टकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गलत दिशा से आ रही कार के कारण तीन वाहन टकराए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गौंछी की तरफ जाने वाली सड़क पर मौर्य उद्योग कंपनी के सामने देर रात गलत दिशा में आ रही एक कार की वजह से तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 9 बजे एक कार संजय कॉलोनी पुलिस चौकी की तरफ से गलत दिशा में आ रही थी। उसी समय सामने से थ्री व्हीलर टेंपो आ रहा था। टेंपो चालक को यह अंदाजा नहीं हुआ कि सामने से कोई कार गलत दिशा में आ रही है। इसी वजह से वह समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया और सीधा कार से जा टकराया।
टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो के पीछे आ रही एक टैक्सी भी टेंपो से टकरा गई। इस हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सबसे ज्यादा नुकसान टैक्सी को हुआ। मौके पर मौजूद आसिफ नाम के व्यक्ति ने बताया कि कार चालक पेट्रोल डलवा कर वापस अपनी लेन की तरफ जाने के लिए गलत दिशा में आ रहा था। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और गाड़ियों को सड़क से हटाया गया, ताकि यातायात सामान्य हो सके। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।