{"_id":"69921d90f9eb41ee430af198","slug":"three-proposed-metro-routes-in-ghaziabad-will-provide-relief-to-the-people-of-faridabad-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62956-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गाजियाबाद के तीन प्रस्तावित मेट्रो रूट से फरीदाबाद के लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गाजियाबाद के तीन प्रस्तावित मेट्रो रूट से फरीदाबाद के लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
लंबे समय से फरीदाबाद से नोएडा और गाजियाबाद के बीच सीधी और तेज कनेक्टिविटी की मांग कर रहे थे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गाजियाबाद में प्रस्तावित तीन मेट्रो रूट की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने को लेकर जीडीए और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के बीच बैठक हुई है। इसके बाद फरीदाबाद के लोगों में उम्मीद जगी है कि एनसीआर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार का फायदा उन्हें भी मिलेगा। लंबे समय से फरीदाबाद से नोएडा और गाजियाबाद के बीच सीधी और तेज कनेक्टिविटी की मांग उठती रही है।
प्रस्तावित रूटों में नोएडा सेक्टर-62 से साहिबाबाद तक करीब 5.11 किलोमीटर, वैशाली से मोहननगर तक करीब चार किलोमीटर और शहीद स्थल न्यू बस अड्डा से पुराने रेलवे स्टेशन तक करीब साढ़े तीन किलोमीटर मेट्रो विस्तार शामिल है। इन रूटों के लिए डीपीआर तैयार करने की अनुमति दे दी गई है और फंडिंग को लेकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। खर्च का 20 प्रतिशत केंद्र सरकार और शेष राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।
अभी फरीदाबाद से नोएडा और गाजियाबाद जाने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा नहीं है। अधिकतर लोग पहले वायलेट लाइन से दिल्ली की ओर जाते हैं और वहां मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन पर ब्लू लाइन के लिए इंटरचेंज करते हैं। इसके बाद ब्लू लाइन से नोएडा या वैशाली तक पहुंचते हैं। सेक्टर-62 या साहिबाबाद की ओर जाने वालों को आगे बस, ऑटो या साझा वाहन लेना पड़ता है। पूरे सफर में लाइन बदलने और सड़क मार्ग जोड़ने के कारण काफी समय लग जाता है। रोजाना नौकरी करने वाले युवाओं को सुबह जल्दी घर से निकलना पड़ता है और देर शाम लौटना होता है। प्रस्तावित रूट बनने के बाद फरीदाबाद के यात्रियों को दिल्ली होकर लंबा चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इंटरचेंज आसान होगा और सफर का समय घटेगा। लोगों को उम्मीद है कि मेट्रो नेटवर्क के विस्तार से रोज का आना-जाना पहले से ज्यादा तेज और आरामदायक होगा ।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मेट्रो बढ़ेगी तो नोएडा आने-जाने में समय और किराया दोनों बचेंगे।-करण
सीधी कनेक्टिविटी मिलने से रोज का सफर काफी आसान हो जाएगा।-बंसी
नए रूट बनने से निजी गाड़ियों पर निर्भरता कम होगी और सफर आरामदायक बनेगा।-गुड्डू पंडित
विकास ने बताया कि मेट्रो विस्तार से ट्रैफिक जाम की परेशानी में राहत मिलेगी।-जतीन