फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three people were duped on the pretext of profit on investment in prepaid tasks and shares

Faridabad News: प्रीपेड टास्क और शेयर में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर तीन से ठगी

Wed, 23 Jul 2025 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Three people were duped on the pretext of profit on investment in prepaid tasks and shares
- साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में दर्ज की गईं तीनों शिकायतों पर एफआईआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने शहर के अलग-अलग क्षेत्र में रहने वाले तीन लोगों से ठगी कर ली। आरोपियों ने टेलीग्राम पर प्रीपेड टास्क, शेयर बाजार व आईपीओ में निवेश का झांसा देकर और मोबाइल स्क्रीन शेयर कर क्रेडिट कार्ड से ठगी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल में तीन एफआईआर दर्ज कर टीम ने जांच शुरू की है।

पहले मामले में पुलिस को शिकायत नहरपार एरिया निवासी युवक कुलजीत सिंह ने दी है। आरोप है कि मई में साइबर ठगों ने टेलीग्राम टास्क के बहाने उससे संपर्क किया। बाद में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.10 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने न तो मुनाफा दिया और न ही निवेश किए गए रुपये लौटाए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पुलिस को शिकायत सेक्टर-77 की सोसाइटी निवासी महिला प्रीति ने दी है। इनका कहना है कि जनवरी 2025 में साइबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा दिया। फिर शेयर व आईपीओ में निवेश के नाम पर इनसे एक लाख रुपये निवेश करा लिए गए। बाद में रिफंड नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह तीसरे मामले में सेक्टर-30 निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि ठगों ने मोबाइल की स्क्रीन शेयर कराकर इनके क्रेडिट कार्ड से 1,02,360 रुपये की ट्रांजेक्शन कर ली। मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज आए तो ठगी का पता चला। पुलिस तीनों मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed