फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three people, including ACP's son, arrested for crushing a man with a Thar

Faridabad News: थार से कुचलने पर एसीपी का बेटा समेत तीन गिरफ्तार

Wed, 24 Sep 2025 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Three people, including ACP's son, arrested for crushing a man with a Thar
- एसीपी के नाम पर रजिस्टर्ड थार से स्टंटबाजी, गाली-गलौज के बाद कार से कुचलकर हत्या मामला, थार भी जब्त
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एसीपी सराय राजेश कुमार लोहान के नाम पर रजिस्टर्ड थार कार से स्टंटबाजी, रोडरेज में गाली-गलौज के बाद कार से कुचलकर हत्या के मामले में पुलिस ने एसीपी के बेटे समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को इन आरोपियों की पहचान परेड कराई जाएगी तभी इनके नामों का खुलासा होगा। मामले की जांच के लिए एसीपी सेंट्रल के नेतृत्व में एसआईटी बनाई गई है।

मंगलवार सुबह मृतक मनोज के परिवार वाले मोर्चरी पहुंचे। यहां पुलिस की टीम ने उन्हें पकड़े गए आरोपियों के फोटो दिखाए। इसमें से मनोज के दोस्तों ने कार चला रहे युवक व उसके साथी को पहचान लिया। इसके बाद परिवार के लोग यहां से शव को ले गए। सोमवार शाम पोस्टमार्टम के बाद से शव मोर्चरी में ही रखा हुआ था। परिवार व परिचित मांग कर रहे थे कि आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही वे शव लेकर जाएंगे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed