फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three new tube wells inaugurated in Mujesar village, providing relief from water crisis

Faridabad News: मुजेसर गांव में तीन नए ट्यूबवेल का उद्घाटन, जल संकट से मिलेगी राहत

Fri, 27 Feb 2026 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Three new tube wells inaugurated in Mujesar village, providing relief from water crisis
मुजेसर गांव में तीन नए ट्यूबवेलों का उद्घाटन, जल संकट से मिलेगी राहत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 स्थित मुजेसर गांव में पेयजल समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। गांव में तीन नए ट्यूबवेल का उद्घाटन भाजपा नेता पंडित टिपरचंद शर्मा ने लम्बा मोहल्ला में किया।

इन ट्यूबवेलों को मुजेसर गांव के अलग-अलग स्थानों पर स्थापित किया जाएगा ताकि गर्मी के मौसम में बढ़ने वाली पानी की किल्लत से ग्रामीणों को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों से जल स्तर गिरने और आबादी बढ़ने के कारण गांव के कई हिस्सों में पेयजल की नियमित आपूर्ति बाधित हो रही थी। नए ट्यूबवेल शुरू होने से पानी का दबाव सुधरेगा और दूर-दराज के मोहल्लों तक भी पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद रवि भगत, जगत सिंह भूरा, सूरज लम्बा, मनोज जाखड़, राजेंद्र, सुरेंद्र लम्बा, पंडित लोक चंद, कर्मवीर जाखड़ और गौतम सहित गांव के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है और आने वाले समय में जल आपूर्ति से जुड़ी अन्य योजनाओं पर भी काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे मुजेसर गांव में पानी की समस्या काफी हद तक दूर होगी और रोजमर्रा की परेशानियां कम होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed