{"_id":"6140aec68ebc3ee5300276b0","slug":"three-new-cases-of-dengue-found-again-tripled-in-seven-days-faridabad-news-noi6044686143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मिले डेंगू के तीन नए मामले, सात दिन में तीन गुना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मिले डेंगू के तीन नए मामले, सात दिन में तीन गुना
विज्ञापन
फरीदाबाद। डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। जिला स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर मंगलवार को तीन नए मामलों की पुष्टि की। लगातार एक सप्ताह से जिले में हर दिन दो से तीन नए मामले मिल रहे हैं। कुल 27 मामलों की पुष्टि अब तक की जा चुकी है।
जिले में वायरल बुखार के मामले भी बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैं। मरीजों की बढ़ती तादाद को देखते हुए बीके नागरिक अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही है। अब तक अस्पताल में केवल तीन बेड ही डेंगू वार्ड में आरक्षित किए गए थे। अब तेजी से बढ़ते डेंगू मामलों पर संज्ञान लेते हुए मंगलवार दोपहर तक डेंगू वॉर्ड में अधिक बेड की व्यवस्था की गई। साथ ही वॉर्ड के सभी बेड पर मच्छरदानी लगा दी गई। डेंगू के बढ़ते मामलों पर जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चिंता जाहिर की है। इसके लिए अधिनस्थों को सतर्क रहकर काम करने के निर्देश भी दिए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक सात सितंबर तक जिले में डेंगू के नौ मामले थे। वहीं, अगले एक सप्ताह में 14 सितंबर तक कुल मामले बढ़कर 27 हो गए।
बच्चों का खास ख्याल रखने के निर्देश
बीके अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. सविता यादव ने बताया कि वायरल के मामलों में कई गुना वृद्धि हुई है। इससे बच्चे भी नहीं बचे हैं। अस्पताल ओपीडी में सामान्य रोग की ओपीडी पहले के मुकाबले तीन गुना हुई है। इसमें महिला-पुरुष व बुजुर्गों के साथ बाल रोगी भी शामिल हैं। डॉ. सविता ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल के मामले भी बढ़ते हैं। इन दिनों डेंगू का प्रकोप अधिक है। ऐसे में बच्चों को सुरक्षित रखे जाने की जरूरत ज्यादा है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास बताते हैं कि ज्यादातर मामलों में अभिभावक बच्चे की ओर सही समय पर ध्यान नहीं देते। इस कारण बच्चे बीमार ज्यादा हो रहे हैं। मौसम अनुसार उनके खानपान व कपड़ों पर विशेष ध्यान दें। पूरी बाजू के कपड़े पहने। पौष्टिक व संतुलित भोजन के साथ पेय पदार्थों का सेवन जरूरी है।
विज्ञापन
डेंगू के मामलों को देखते हुए लार्वा जांच अभियान को तेज किया गया है। लोगों को इसे लेकर सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। डेंगू व मलेरिया को लेकर उचित प्रबंधन किए जा रहे हैं।
-डॉ. रामभगत, डिप्टी सीएमओ