फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three more arrested for duping people of Rs 1.25 lakh on the pretext of providing jobs in Japan

Faridabad News: जापान में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.25 लाख रुपये की ठगी में तीन और गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three more arrested for duping people of Rs 1.25 lakh on the pretext of providing jobs in Japan
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
विज्ञापन

दो आरोपी यूपी बरेली व तीसरा रामपुर का रहने वाला

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जापान में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.25 लाख रुपये की ठगी में तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में यूपी बरेली के पुष्पेंद्र भारद्वाज, अर्पित प्रजापति और रामपुर के अनंत कुमार शामिल हैं। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि अर्पित खाताधारक है और इसके खाते में ठगी के 34 हजार रुपये आए थे। जिस सिम से शिकायतकर्ता के पास कॉल की गई वो अनंत के नाम पर थी। पुष्पेंद्र ने अर्पित का बैंक खाता और अनंत का सिम कार्ड ठगों को दिया था।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि अनंत व अर्पित को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। वहीं पुष्पेंद्र को 2 दिन के रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन


ठगी की यह वारदात सेक्टर-82 निवासी व्यक्ति से हुई थी। इन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इटोचू कॉरपोरेशन जापान में सीनियर फाइनेंस मैनेजर की पोस्ट के लिए आवेदन किया था। इसके बाद इनके पास ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए ईमेल आई। पहले इंटरव्यू के बाद उन्हें दूसरे राउंड के इंटरव्यू के लिए कुछ दस्तावेज भेजने के लिए कहा गया। इंटरव्यू के बाद उन्हें इटोचू कॉरपोरेशन जापान से सलेक्शन और नौकरी के ऑफर लेटर के बारे में एक ई-मेल मिला और फिर दस्तावेज की प्रक्रिया पूरी करने के लिए ठगों ने शिकायतकर्ता से बात की। आरोपियों ने शिकायतकर्ता से कंसल्टेंट के पास आईपीए (इन प्रिंसिपल अप्रूवल) के लिए रिफंडेबल सिक्योरिटी के तौर पर 38800 रुपये जमा करा लिए। फिर अलग-अलग तरह के चार्ज बताकर आरोपियों ने रुपये ट्रांसफर कराए। शिकायत पर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed