फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three more accused arrested in Ayush murder case

Faridabad News: आयुष हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 04:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 04:19 PM IST
विज्ञापन
Three more accused arrested in Ayush murder case
चाकू से गोदकर की गई थी हत्या, दो आरोपियों को पुलिस पहले ही कर चुकी है गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मुजेसर थाना एरिया में 18 साल के आयुष की झगड़े के दौरान हत्या मामले में तीन अन्य आरोपियों को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आशीष (24) , परशुराम (21) और अतुल (19) के रूप में हुई है। इससे पहले अपराध शाखा की टीम पंकज सिंह (36) और जिलाजीत (20) को गिरफ्तार कर चुकी है।

सरूरपुर औद्योगिक क्षेत्र में ये वारदात सोमवार 6 जनवरी की रात को हुई थी। पंकज व जिलाजीत ने अपनी फैक्टरी में काम करने वाले वरुण से विवाद होने पर छुट्टी के बाद उसे पीटने का प्लॉन बनाया। सभी आरोपी इकट्ठा हुए और वरुण बाहर आया तो उसके साथ आयुष व अन्य भी थे। झगड़े में चाकू से वार कर आयुष की हत्या कर दी गई थी। दो पक्षों में हुए झगड़े में गंभीर रूप से घायल हुए 18 साल के आयुष को बीके अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के दोस्तों से पता चलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। बाद में मृतक के पिता संजय कॉलोनी निवासी सत्यनारायण के बयान पर मुजेसर थाने में मंगलवार को हत्या व अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई। इसके बाद अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि केस में कुल 5 आरोपियों को टीम गिरफ्तार कर चुकी है। अब पकड़े गए तीन आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed