फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three month old girl dies in road accident, case registered

Faridabad News: सड़क दुर्घटना में तीन माह की बच्ची की मौत, मामला दर्ज

Sat, 13 Apr 2024 11:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Three month old girl dies in road accident, case registered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पुन्हाना। पुन्हाना-जुरहरा रोड पर एक बाइक में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दोनों युवक व उनके साथ तीन माह की बच्ची सड़क पर जा गिरी। बच्ची अक्सा के ऊपर से ट्रक चढ़ जाने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर स्थानीय सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा स्थित अल आफिया अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साकिर पुत्र हारून निवासी इंदाना ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी तीन माह की बेटी अक्सा को पुन्हाना निजी अस्पताल में दिखाने के लिए अपने भाई सहजाद के साथ मोटरसाइकल से आ रहा था कि पुन्हाना जुरहरा मोड़ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही से आते हुए मेरी मोटरसाईकल में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हम दोनों भाई व मेरी बेटी अक्सा मोटरसाइकल से गिर गये। आरोपी ने बेटी के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बच्ची के शव और गाड़ी को कब्जे में ले लिया। गाड़ी चालक के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed