फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three lane bridge started on Okhla drain near Kalindi Kunj

Faridabad News: कालिंदी कुंज के पास ओखला ड्रेन पर तीन लेन का पुल शुरू

Fri, 28 Feb 2025 12:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three lane bridge started on Okhla drain near Kalindi Kunj
फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे जाने वाली सड़क पर यातायात होगा सुगम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कालिंदी कुंज चौराहे के पास ओखला ड्रेन पर तीन लेन का पुल यातायात के लिए खोल दिया गया। कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के सामने ओखला ड्रेन के ऊपर यह पुल बनाया गया है। इस पुल से कालिंदी कुंज चौराहे से फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे जाने वाली 1.2 किलोमीटर रोड का यातायात सुचारू हो गया है। पुल बनने से दोनों ओर से आने वाले ट्रैफिक जाम से कुछ राहत मिलेगी।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) छह लेन का फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे (दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे लिंक रोड) और दोनों ओर तीन-तीन लेन के सर्विस रोड बना रहा है। पलवल से लेकर दिल्ली के मीठापुर तक 50 किलोमीटर एक्सप्रेसवे और सर्विस रोड अक्तूबर-2024 में बनकर तैयार हो गई थी। इसके बाद डीएनडी एक्सप्रेसवे तक नौ किलोमीटर के सेक्शन पर तेजी से कार्य चल रहा है।
विज्ञापन



फरीदाबाद-पलवल केएमपी एक्सप्रेसवे जिस स्थान पर आगरा नहर को पार करता है। वहां से कालिंदी कुंज तक करीब 1.2 किलोमीटर रोड केवल दो लेन की थी। एनएचएआई ने अक्तूबर में ही यहां से कालिंदी कुंज तक रोड का चौड़ीकरण कार्य शुरू किया था। इसके अंतर्गत दोनों ओर तीन-तीन लेन की रोड तैयार की जा रही है। इस रोड पर यातायात का आवागमन भी हो रहा था। कालिंदी कुंज मेट्रो के निकट ओखला ड्रेन पर फरीदाबाद से होते हुए कालिंदी कुंज तक एक ओर पुल बना था। यह ड्रेन आगरा नहर में जाकर गिरती है। इसी पर दोनों ओर का ट्रैफिक गुजर रहा था। एनएचएआई ने अक्तूबर में कालिंदी कुंज से फरीदाबाद की लेन पर पुल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया था। अब ओखला ड्रेन पर तीन लेन का पुल शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---




गाजियाबाद, नोएडा जाना होगा आसान
कालिंदी कुंज के निकट एक ओर पुल बना होने से फरीदाबाद से गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली से सुबह-शाम पीक ऑवर में आने-जाने वाले ट्रैफिक से यहां जाम लग जाता था। अब दोनों ओर तीन-तीन लेन पुल पर यातायात शुरू होने से वाहन चालकों को जाम से राहत मिली है।


---

कालिंदी कुंज के निकट ड्रेन पर बने पुल को यातायात के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से वाहन चालकों को राहत मिलेगी।
धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed