फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three including a couple died in a road accident in Faridabad

दर्दनाक हादसे में दंपती समेत तीन की मौत: पूजा पाठकर कर लौट रहा था परिवार, ट्रॉले के अंदर जा घुसी कार; चार घायल

Sun, 10 Sep 2023 06:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 10 Sep 2023 06:57 PM IST
सार

कोकिलावन से शनिदेव के दर्शन कर वापस लौटते समय वह कार के आगे चल रहे एक ट्रॉले से टकरा गए। राजकुमार अनियंत्रित कार को संभाल नहीं सके। जिससे कार ट्रॉले में जा घुसी।

विज्ञापन
Three including a couple died in a road accident in Faridabad
मनीष व दर्शना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद के कोसी के कोकिलावन से दर्शन करके लौट रहे कार सवार दंपती सहित तीन लोगों की शनिवार रात ट्रॉला से टकराने से मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। जिसने भी हादसे के बारे में सुना पीड़ित परिवार के घर दौड़ पड़ा। हर आंख नम हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

एनआईटी एक नंबर डी ब्लॉक निवासी टॉनी भाटिया ने बताया कि 43 वर्षीय मनीष भाटिया पत्नी 38 वर्षीय दर्शना भाटिया, 7 वर्षीय बेटी वाणी के साथ अपने मित्र गांधी कॉलोनी निवासी राजकुमार जायसवाल की कार में उनकी पत्नी गीतांजलि और 10 वर्षीय बेटी आहना के साथ कोकिलावन शनिदेव के दर्शन के लिए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोकिलावन से शनिदेव के दर्शन कर वापस लौटते समय वह कार के आगे चल रहे एक ट्रॉले से टकरा गए। राजकुमार अनियंत्रित कार को संभाल नहीं सके। जिससे कार ट्रॉले में जा घुसी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के लोगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मनीष भाटिया उनकी पत्नी दर्शना और राजकुमार जायसवाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य चार की हालत गंभीर बनी हुई है। 

विज्ञापन

घटना की परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। घर में बच्चों और परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों ने घर पहुंच कर सांन्त्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed