फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three friends jumped into the canal after vowing to die together

साथ जीने मरने की कसम खाकर नहर में कूदे तीन दोस्त

Thu, 07 Jul 2022 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Three friends jumped into the canal after vowing to die together
फरीदाबाद। साथ जीने मरने की कसम खाकर तीन दोस्तों ने बृहस्पतिवार सुबह को आगरा नहर में छलांग लगा दी। घटना पल्ला थाना क्षेत्र का सेहतपुर गांव के निकट बने पुल की है। एक युवक को पुल से गुजर रहे राहगीर ने बचा लिया, जबकि दो का तलाश अभी जारी है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीम उनकी तलाश कर कर रही है। थाना पल्ला प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे तीन युवकों को नहर में कूद जाने की सूचना पर पुलिस नहर किनारे पहुंची थी।
विज्ञापन

कूदने वालों में सरस्वती कॉलोनी निवासी अमित गुप्ता व श्याम कॉलोनी निवासी मोनू और संजीव उर्फ विराट का नाम शामिल है। संजीव और अमित गुप्ता की उम्र 24 साल है। मोनू करीब 28 साल का है। मोनू बिजली का काम करता है। बाकी दोनों ऑटो चलाते हैं। नहर में कूदने पर अमित गुप्ता को लोगों ने बचा लिया था। वह पूरी तरह से नशे में धुत्त था। थोड़ा सामान्य होने पर उसने बताया कि देर रात तीनों दोस्त शराब पीकर दोस्ती की बात कर रहे थे। इस बीच सभी भावुक हो गए। तीनों ने कसमें-वादे करने के बाद कपड़े उतार कर एक जगह रखे और मोबाइल कपड़ों के पास ही रख दिए। सभी की बाइक भी किनारे पर ही खड़ी हुई थी। कपड़े उतारने के बाद तीनों नहर में कूदे। पुलिस की सूचना पर एसीपी विनोद कुमार व फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल विभाग ने कई घंटों तक नहर में कांटे डाल कर युवकों को तलाश किया। गोताखोरों के ढूंढने पर भी उनका देर रात तक कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed