{"_id":"5dfbb5228ebc3e881420629d","slug":"three-factory-seal-due-to-not-paying-tax-faridabad-news-noi480536196","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति कर नहीं चुकाने पर तीन इकाईयां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति कर नहीं चुकाने पर तीन इकाईयां सील
विज्ञापन

बल्लभगढ़। नगर निगम बल्लभगढ़ जोन में दो लाख रुपये से अधिक संपत्ति कर की वसूली के लिए निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन इकाईयों को सील कर दिया। पिछले एक सप्ताह से चल रही सीलिंग की कार्रवाई के डर से लोग अपना बकाया संपत्ति कर चुकाने के लिए निगम कार्यालय पहुंच रहे हैं।
नगर निगम के क्षेत्रिय कराधान अधिकारी (मुख्यालय) रतन लाल रोहिल्ला ने बताया कि बल्लबगढ़ जोन प्रथम के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में तीन यूनिटों को सील किया गया। इनमें प्लाट नंबर-129 सेक्टर-58 पर संपत्ति कर का 81,429 रुपये, प्लाट नंबर-668 सेक्टर-58 पर 61,009 रुपये और प्लाट नंबर-698 सेक्टर-58 पर 63,208 रुपये संपत्ति कर का बाकी है। रतन लाल रोहिल्ला के अनुसार सरकार द्वारा अधिसूचित ब्याज माफी योजना के तहत जो संपत्ति करदाता अपने बकाया संपत्ति कर की पूरी राशि 31 दिसंबर तक जमा करवाएंगे, उनका पिछला सारा ब्याज माफ किया जाएगा। इसके अलावा वर्तमान वित्तीय वर्ष 2019-20 के संपत्ति कर की राशि जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है।