{"_id":"6ac9350cebcf160ba6053e24","slug":"three-day-state-level-shooting-competition-begins-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-82301-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन दिवसीय राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता शुरू
विज्ञापन
प्रदेश के करीब 300 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित हरियाणा राज्य खेल परिसर में शुक्रवार को 59वीं राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तहत अंडर-14 आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों की शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हुई। तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बतरा जोशी ने किया। प्रतियोगिता 9 से 11 अक्तूबर तक आयोजित की जा रही है। इसमें हरियाणा के सभी जिलों से करीब 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
प्रतियोगिता की शुरुआत पर मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता और धैर्य जैसे गुण विकसित होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं, लेकिन खिलाड़ियों को हमेशा खेल भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देना है। इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को भविष्य में प्रदेश और देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए भी प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बसंत कुमार ढिल्लों ने अतिथियों, अधिकारियों, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डिप्टी डीईओ संदेश सोलंकी, बीईओ बल्लभगढ़ सतीश चौधरी, एईईओ प्रेम शर्मा, प्राचार्य रामवीर सिंह, प्राचार्या रीना कुमारी, डिप्टी सुपरिटेंडेंट केशव सहित कई लोग मौजूद रहे।