{"_id":"6a5bc96333fb0c7c12011594","slug":"three-car-collision-in-sector-15-all-three-vehicles-damaged-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75237-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सेक्टर-15 में तीन कारों की भिड़ंत, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सेक्टर-15 में तीन कारों की भिड़ंत, तीनों वाहन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
सभी चालक सुरक्षित, खेल परिसर के गेट नंबर-4 के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-15 के खेल परिसर स्थित गेट नंबर-4 के पास शनिवार सुबह करीब 7 बजे तीन कारों की जोरदार भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी चालक को चोट नहीं आई, लेकिन तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जल्द ही सामान्य करा दिया।
पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह एक स्कॉर्पियो सेक्टर-15 की ओर से, एक ब्रेजा सेक्टर-12 की ओर से और बलेनो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की दिशा से आ रही थी। तीनों वाहन चालक जैसे ही सेक्टर-15 के खेल परिसर के गेट नंबर-4 के समीप पहुंचे, तेज रफ्तार के कारण उनका संतुलन बिगड़ गया और गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत कि बात यह रही कि सभी चालक सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया, जिससे यातायात दोबारा सुचारु रूप से शुरू हो सका।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल कराई। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।