फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three brothers riding a bike injured in a collision with a car on the expressway.

Faridabad News: एक्सप्रेसवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार तीन भाई घायल

Fri, 17 Jul 2026 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Three brothers riding a bike injured in a collision with a car on the expressway.
एक का पैर दो जगह से टूटा, कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के सेक्टर-17 कट के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन सगे भाई घायल हो गए। हादसे में एक भाई के पैर की हड्डी दो जगह से टूट गई, जबकि दो अन्य को भी चोटें आई हैं।

पुलिस ने घायल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 281 और 125(ए) के तहत 16 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आदर्श नगर बल्लभगढ़ निवासी बॉबी कुमार ने शिकायत में बताया कि 14 जुलाई को वह अपनी मोटरसाइकिल से मेवला महाराजपुर स्थित कार्यालय जा रहे थे। उनके साथ छोटे भाई चिंटू और अमन भी बाइक पर सवार थे। सेक्टर-17 स्थित दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के चढ़ने-उतरने वाले कट के पास पीछे से आई सफेद रंग की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। घायलों को एक राहगीर निजी अस्पताल, सेक्टर-19 लेकर पहुंचा। शिकायत के अनुसार, बॉबी और चिंटू को कई जगह चोटें आईं, जबकि अमन के दाहिने पैर की हड्डी घुटने के नीचे दो स्थानों से टूट गई और पैर की दो उंगलियों में भी फ्रैक्चर हुआ। उसका इलाज सेक्टर-46 स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर 16 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सेक्टर-17 थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed