{"_id":"60d5e3c38ebc3e33583adc38","slug":"three-arrested-including-two-minors-who-committed-five-theft-incidents-in-4-months-faridabad-news-noi589695967","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 माह में चोरी की पांच वारदातें करने वाले दो नाबालिगों समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 माह में चोरी की पांच वारदातें करने वाले दो नाबालिगों समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। शहर में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को क्राइम ब्रांच-85 की पुलिस टीम ने काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 5 मोटरसाइकिलें व एक मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। तीनों आरोपी बल्लभगढ़ के रहने वाले हैं। तीनों ने फरवरी से मई तक चोरी की पांच वारदातों को अंजाम दिया था।
इन्होंने फरवरी में डबुआ थाना क्षेत्र से चोरी की शुरुआत की। आरोपी हर महीने एक वारदात को अंजाम दे रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया उस वक्त वह चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार था। इससे वह खेड़ी पुल की तरफ जा रहा था। कृष्ण की निशानदेही पर बाकी के दो नाबालिग आरोपियों को एक मोबाइल व चार मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया।
पूछताछ में कृष्ण ने बताया कि वह मजदूरी करता है और कभी-कभी शराब भी पी लेता है। लॉकडाउन में काम न मिलने के कारण वह मोबाइल छीना-झपटी करने वाले उनके दोनों नाबालिग दोस्तों के संपर्क में आ गया। तीनों मिलकर मोटरसाइकिल व अन्य चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगे। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों किशोरों को बाल सुधार गृह व कृष्ण को जेल भेज दिया गया।