{"_id":"6282880d0cada5643221a615","slug":"three-arrested-including-cbi-inspector-in-attack-on-police-faridabad-news-noi6489210140","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर हमले में सीबीआई इंस्पेक्टर सहित तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर हमले में सीबीआई इंस्पेक्टर सहित तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फरीदाबाद। शराब के नशे में पुलिस टीम पर हमला करना सीबीआई के इंस्पेक्टर व उसके रिश्तेदारों को भारी पड़ गया। रविवार रात आरोपी ग्रेटर फरीदाबाद में शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। मामला शांत कराने पहुंची पुलिस टीम से आरोपी भिड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-15 निवासी वीरेंद्र उर्फ विक्की, मूल रूप से यूपी के मथुरा जिले के गांव दोसरस निवासी धनंजय उर्फ सप्पू (फिलहाल सेक्टर-87 के एसआरएस रॉयल हिल्स में किराये पर रहता है) और यूपी के बुलंदशहर के गांव अख्तियारपुर खुर्जा निवासी आशीष के रूप में हुई। दो महिलाओं की तलाश की जा रही है।
थाना भुपानी प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया रविवार रात 10:20 बजे ईआरवी टीम को सूचना मिली थी कि एसआरएस रॉयल हिल्स सेक्टर-87 के गेट पर कुछ लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। एसआई कृष्ण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया। मौजूद लोगों की मदद से किसी तरह मामला शांत किया गया।
आरोपियों की पहचान वीरेंद्र उर्फ विक्की, धनंजय उर्फ सप्पू और आशीष के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि आशीष दिल्ली सीबीआई में इंस्पेक्टर है। धनंजय की मोबाइल की दुकान है। वीरेंद्र मशीनों का इंपोर्ट एक्सपोर्ट का काम करता है। आशीष व उसके दोनों जीजा के अलावा दोनों बहनें धनंजय के घर पर आई हुई थीं। सभी लोग सोसाइटी के मेन गेट पर शराब पी रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड उन्हें मना कर रहा था। झगड़ा बढ़ने पर सिक्योरिटी सुपरवाइजर सुनील कुमार भी मौके पर आ गया। बात बढ़ती देख सुपरवाइजर ने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को समझाने की कोशिश की तो आरोपी पुलिस से भिड़ गए। सूचना पर थाना भूपानी प्रभारी सुरेंद्र टीम के साथ मौके पर आए। तीनों आरोपियों को सेक्टर-87 के एसआरएस रॉयल हिल्स से काबू किया।
विज्ञापन
इलाका विवाद में फंसा पेंच
आरोपियों को काबू करने के बाद एसआई कृष्ण केस दर्ज करवाने की बात कहने लगे। इस पर थाना इलाके को लेकर विवाद हो गया। सड़क के एक तरफ थाना भुपानी और दूसरी तरफ थाना खेडी पुल का इलाका आता है। मामला सीबीआई से जुड़ा देख केस दर्ज करने में विलंब होने लगा। एसआई अपनी बात पर अडे़ रहे। काफी देर बाद थाना खेड़ी पुल में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि वे सुबह थाने में आए हैं। तब तक केस दर्ज हो चुका था। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। दोनों महिलाओं की तलाश की जा रही है।