{"_id":"6a53e222bf5105ddd50c8b24","slug":"three-arrested-for-fraud-involving-threats-to-edit-and-make-a-video-viral-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74727-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वीडियो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर ठगी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वीडियो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर ठगी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
-दो खाताधारकों समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। वीडियो एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 96 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना एनआईटी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राजस्थान के जयपुर निवासी धर्मराज (31), रवि (28) और विक्रम (26) के रूप में हुई है। अदालत में पेश करने के बाद तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार एनआईटी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 25 मई की रात करीब दो बजे उसके व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से वीडियो कॉल आई। कॉल उठाते ही उसका चेहरा रिकॉर्ड कर लिया गया। इसके बाद आरोपियों ने उसका चेहरा अश्लील वीडियो में एडिट कर वायरल करने की धमकी दी और अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिये 96 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी रवि पहले स्तर का खाताधारक था, जिसके बैंक खाते में ठगी के 96 हजार रुपये आए थे। वहीं धर्मराज के खाते में दूसरी लेयर में 45 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। विक्रम ने धर्मराज से बैंक खाता लेकर उसे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था।