{"_id":"68433cfeac08d8ed2d0796aa","slug":"three-arrested-for-demanding-ransom-of-rs-1-lakh-from-a-meat-seller-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44740-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मीट विक्रेता से एक लाख की फिरौती मांगने के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मीट विक्रेता से एक लाख की फिरौती मांगने के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
मुजेसर थाना में दर्ज हुई थी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। मीट विक्रेता से एक लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान फतेहपुर चंदीला निवासी सुमित, डबुआ कॉलोनी निवासी मोहम्मद अक्षय व मोहम्मद सलमान के तौर पर हुई है।
शुरुआती पूछताछ में पता चला कि तीनों आरोपी दोस्त हैं। इन्होंने अपनी धाक जमाने के लिए विक्की के कहने पर दुकानदार से एक लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। मुजेसर थाना पुलिस को ये शिकायत राजीव कॉलोनी निवासी अनिल ने दी थी। जिसमें कहा गया कि वो हार्डवेयर चौक पर मीट की दुकान चलाते हैं। 30 मई को उनके पास एक अंजान नंबर से व्हाट्सएप काल आई और एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। बाद में अक्षय व इरशाद आए और शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी देकर 10 हजार रुपये ले गये। 4 जून को रात के समय एक काले रंग की स्कॉर्पियो में अक्षय, सलमान, सुमित व एक अन्य युवक फिर से आए। ये सभी रोहित व विक्की का नाम लेकर 10 हजार ले गये। साथ ही एक लाख रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। मुजेसर थाना में दर्ज एफआईआर की जांच करते हुए अब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।