{"_id":"64ad8ada06bc4670120be146","slug":"three-accused-arrested-with-weapons-in-robbery-attempt-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-8865-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लूट का प्रयास में तीन आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लूट का प्रयास में तीन आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार
Tue, 11 Jul 2023 10:31 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Tue, 11 Jul 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
- क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 टीम ने आरोपियों को दबोचा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच 56 की टीम ने लूट का प्रयास कर रहे तीन आरोपियों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पलवल निवासी उमेश उर्फ भोला, कृष्ण तथा गौरव के रूप में हुई है। क्राइम ब्रांच की टीम सेक्टर 58 थाना एरिया में गश्त कर रही थी। सूचना मिली आरोपी अवैध हथियार के साथ राहगीरों के साथ लूटने की फिराक में हैं।
प्रभारी सुंदर सिंह ने बताया कि टीम ने सेक्टर 56 स्थित रावल स्कूल के पास से आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों के कब्जे से एक कट्टा, एक कारतूस, लोहे की दो रॉड व एक बाइक बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में लूट का प्रयास का केस दर्ज कर पूछताछ शुरू की गई। आरोपियों ने बताया करीब एक सप्ताह पहले मुजेसर तथा एक महीने पहले आदर्श नगर एरिया से उन्होंने एक-एक बाइक चोरी की थी। रिमांड के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई। आरोपी नशे की पूर्ति के लिए ही चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देते रहते हैं। पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया।