फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested from Bihar for cheating of Rs 1.22 lakh

Faridabad News: 1.22 लाख रुपये की ठगी में तीन आरोपी बिहार से धरे

Tue, 16 Jun 2026 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested from Bihar for cheating of Rs 1.22 lakh
फरीदाबाद। आईफोन बेचने का झांसा देकर एक युवक से 1 लाख 22 हजार रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने रविवार को बिहार से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। अदालत में पेश करने के बाद तीनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान रूपेश कुमार, अंकित कुमार झा और विवेक कुमार निवासी जिला समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। तीनों एक-दूसरे के परिचित हैं। विवेक ने शिकायतकर्ता से बातचीत कर मोबाइल बेचने का झांसा दिया था। जिस सिम कार्ड से कॉल की गई, वह रूपेश के नाम पर था, जबकि अंकित ने यह सिम विवेक को मुहैया कराई थी। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर साइबर ठगी गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों और अन्य वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed