फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested for providing bank accounts to cyber thugs

Faridabad News: साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने में तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 05:23 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 07 Aug 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for providing bank accounts to cyber thugs
- साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने दो व एनआईटी की टीम ने एक आरोपी पकड़ा
विज्ञापन

- आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया कराने के आरोप में तीन लोगों को साइबर क्राइम थाना एनआईटी व सेंट्रल की टीम ने गिरफ्तार किया है। साइबर ठगी के तीन मामलों की जांच करते हुए पुलिस ने इन आरोपियों को हरियाणा के हिसार, राजस्थान के जयपुर और गंगानगर से काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है।
पहले मामले में डिजिटल अरेस्ट कर 1.03 लाख रुपये की ठगी मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सज्जन हिसार के दौलतपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी ने अपना बैंक खाता ठगों को दिया था। इसके खाते में ठगी के 49500 रुपये आए थे। आरोपी बीकॉम का छात्र है और गांव में ही पशुओं का फॉर्म चलाता है। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। इस मामले में अब तक पुलिस 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। साइबर ठगी की ये वारदात सेक्टर-46 एरिया की रहने वाली महिला से हुई थी जो एक कंपनी की मालिक है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 8.97 लाख रुपये की ठगी में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अनन्त कृष्णन राजस्थान जयपुर का रहने वाला है। आरोपी साइबर ठगों को बैंक खाते मुहैया करता है। इसने रजत का खाता लेकर ठगों को दिया था। आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की ये वारदात सेक्टर-30 निवासी व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में गूगल पर रेटिंग व शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 1.57 लाख रुपये की ठगी में साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अभिषेक राजस्थान गंगानगर का रहने वाला है। इसने अपना बैंक खाता ठगों को दिया था और खाते में आठ हजार रुपये आए थे। आरोपी को चार दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। ठगी की ये वारदात सूर्या विहार पार्ट-तीन सेहतपुर के रहने वाले व्यक्ति से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed