{"_id":"696bdeed767caa25c8092f4f","slug":"three-accused-arrested-for-duping-rs-9980-lakh-by-posing-as-company-owners-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-60632-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कंपनी मालिक बनकर 99.80 लाख की ठगी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कंपनी मालिक बनकर 99.80 लाख की ठगी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने पकड़े आरोपी
आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस टीम कर रही पूछताछ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कंपनी मालिक बनकर सीए को मैसेज भेज 99.80 लाख रुपये ठगी मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में राजस्थान कोटा के मनमोहन मीणा, बल्लभगढ़ के खेवांश और मच्छगर के विकास शामिल हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मनमोहन मीणा और खेवांश इस मामले में खाताधारक हैं। इनके बैंक खातों में ठगी के 1-1 लाख रुपये आए थे। वहीं आरोपी विकाश ने खेवांश का बैंक खाता लेकर आगे ठगों को उपलब्ध कराया था। खेवांश और विकाश आपस में दोस्त हैं और एक साथ पढ़ाई करते हैं।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम पूछताछ कर रही है।
ठगी को लेकर पुलिस को ये शिकायत फरीदाबाद के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता की फोटो व्हाट्सएप प्रोफाइल पर लगाकर उनकी कंपनी के सीए को मैसेज भेजा। मैसेज में बैंक खातों की जानकारी देकर रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया। आरोपी ने सबसे पहले कंपनी के खाते में मौजूद बैलेंस की जानकारी ली थी। कंपनी मालिक समझकर सीए ने बताए गए बैंक खातों में 99.80 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। ठगी का पता चला तो मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना सेंट्रल की टीम ने एफआईआर दर्ज कर जांच करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है।