फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested for cheating of Rs 23.28 lakh on the pretext of profit on investment

Faridabad News: निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 23.28 लाख की ठगी में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for cheating of Rs 23.28 lakh on the pretext of profit on investment
- दो आरोपी गुरुग्राम और एक दिल्ली का रहने वाला
विज्ञापन

- ठगों को बैंक खाते व ओटीपी मुहैया कराते थे आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। निवेश पर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 23.28 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दिल्ली रोहिणी सेक्टर-38 के जैन नगर निवासी गौरव, गुरुग्राम सेक्टर-30 हंस एन्क्लेव निवासी मनोज और शांति नगर निवासी भानु दत्त शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि आरोपी मनोज साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध करवाता था। आरोपी गौरव व भानु दत्त ठगों को ओटीपी व खाते का एक्सेस उपलब्ध करवाते थे। तीनों आरोपी दोस्त हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


मामले में साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस को शिकायत एनआईटी तीन एरिया के रहने वाले युवक ने दी थी। इसमें उन्होंने कहा कि एक मई को इंस्टाग्राम पर एक ट्रेडिंग कंपनी का विज्ञापन दिखा। इसमें निवेश करने पर मुनाफा दिलाने का दावा किया गया था। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर कंपनी की वेबसाइट पर अपना नंबर अपडेट किया और आरोपियों के झांसे में आकर निवेश करना शुरू कर दिया। उन्होंने अलग-अलग मदों में 23,28,739 रुपये निवेश कर दिए। बाद में न तो मुनाफा मिला और न ही निवेश की गई रकम वापस मिली। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed